महिला महावद्यिालय में कंप्यूटर पर जमे धूल!

महिला महाविद्यालय में कंप्यूटर पर जमे धूल! नवीनगर (औरंगाबाद).महिला महाविद्यालय नवीनगर में काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह के निधि से दिये गये कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं. पूर्व सांसद ने इस महाविद्यालय में पढ़नेवाली छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से सात कंप्यूटर दिये थे, लेकिन इसका उपयोग नहीं हो पा […]

महिला महाविद्यालय में कंप्यूटर पर जमे धूल! नवीनगर (औरंगाबाद).महिला महाविद्यालय नवीनगर में काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह के निधि से दिये गये कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं. पूर्व सांसद ने इस महाविद्यालय में पढ़नेवाली छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से सात कंप्यूटर दिये थे, लेकिन इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है. सूत्रों के अनुसार, अक्सर कंप्यूटर रूम बंद रहता है. इसके कारण छात्राएं चाह कर भी कंप्यूटर की पढ़ाई से वंचित रह जाती है. कभी-कभी कंप्यूटर रूम को खोल कर छात्राओं को कंप्यूटर ट्रेनर शिक्षिका पूनम कुमारी द्वारा सिखलाया जाता है. इस महाविद्यालय में 800 छात्राएं हैं, लेकिन मात्र पांच कमरे में ही बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ती है. कमरे की कमी व संसाधनों का अभाव महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को काफी खल रहा है. संगीत शिक्षक के साथ-साथ समाज शास्त्र, अंगरेजी, गणित के भी शिक्षक नहीं है,जिसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस संबंध में प्राचार्या शकीला बानो ने बताया कि कंप्यूटर की शिक्षा दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >