प्रतियोगिता से बच्चों में होती प्रतस्पिर्धा

प्रतियोगिता से बच्चों में होती प्रतिस्पर्धा हॉली क्रास में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित फोटो नंबर- 19,20, परिचय -क्विज में विजयी हुए विद्यार्थी,आगे से ,पेपर पर चित्र बनाते छात्र औरंगाबाद (ग्रामीण).शहर के हॉली क्रास एकेडमी के प्रांगण में बुधवार को क्विज सह चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के सभी […]

प्रतियोगिता से बच्चों में होती प्रतिस्पर्धा हॉली क्रास में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित फोटो नंबर- 19,20, परिचय -क्विज में विजयी हुए विद्यार्थी,आगे से ,पेपर पर चित्र बनाते छात्र औरंगाबाद (ग्रामीण).शहर के हॉली क्रास एकेडमी के प्रांगण में बुधवार को क्विज सह चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के सभी बच्चे शामिल हुए. क्विज में आठवीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के बीच पांच ग्रुप बनाये गये थे. एक-दूसरे से सवाल शिक्षकों ने साइंस, एसएसटी व मैथ्स से पूछे .बेहतर करनेवाले विद्यार्थी आगे बढ़ते गये और शेष छंटते गये. अंतत: ग्रुप डी व ग्रुप जी के बीच फाइनल हुआ. फाइनल प्रतियोगिता में ग्रुप डी में शामिल प्रणव कुमार, प्रगति चौहान, अंकित कुमार प्रथम, शीखा कुमारी व शनि कुमार को विजेता घोषित किया गया. ग्रुप जी में शामिल गौरव सिंह, नेहा पटेल, प्रशांत कुमार, अमरजीत कुमार व विवेक कुमार उपविजेता घोषित किये गये. सभी विद्यार्थियों को गुरुवार के कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा. चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को बटर फ्लाइ, पीकॉक, डोरा कार्टून व गणेशा पर चित्र बनाना था. चौथी से सातवीं तक के बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल थे. विद्यार्थियों ने चित्रकला में प्रतिस्पर्धा की झलक दिखायी. इस प्रतियोगिता का परिणाम गुरुवार को विद्यालय में घोषित किया जायेगा. इससे पहले विद्यालय प्रांगण में आयोजित क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जय कुमार सिंह व सचिव सह प्राचार्य ने दीप जला कर किया. प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है. समय-समय पर विद्यालय प्रबंधन ऐसे कार्यक्रम कर अपने बच्चों के अंदर की प्रतिभा को प्रदर्शित कराने की कोशिश करती है. मौके पर शिक्षक आशुतोष कुमार द्विवेद्वी, संजय शर्मा, राकेश कुमार, राम प्रवेश मिश्रा, सर्वेश पांडेय, स्वाती कुमारी, मंजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार, लवकुश कुमार, ऋषि कुमार, गणेश कुमार सहित सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं व बच्चों के कुछ अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >