शक्षिक नहीं होने से कंप्यूटर की पढ़ाई बाधित

शिक्षक नहीं होने से कंप्यूटर की पढ़ाई बाधित बारुण (औरंगाबाद). बारुण प्रखंड स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय है. विद्यालय में नौवीं से प्लस टू की पढ़ाई होती है. इस विद्यालय में लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं हैं. विद्यालय में लगभग पढ़ाई के लिए सारे संसाधन उपलब्ध हैं. सिर्फ विद्यालय में एक कंप्यूटर शिक्षक की कमी है, जिसके […]

शिक्षक नहीं होने से कंप्यूटर की पढ़ाई बाधित बारुण (औरंगाबाद). बारुण प्रखंड स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय है. विद्यालय में नौवीं से प्लस टू की पढ़ाई होती है. इस विद्यालय में लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं हैं. विद्यालय में लगभग पढ़ाई के लिए सारे संसाधन उपलब्ध हैं. सिर्फ विद्यालय में एक कंप्यूटर शिक्षक की कमी है, जिसके वजह से छात्र-छात्राओं की कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं हो पाती है. विद्यालय में पर्याप्त मात्रा में कंप्यूटर भी है, लेकिन शिक्षक नहीं होने से विद्यालय की शोभा बन कर रह गयी है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदलाल राम ने बताया कि शिक्षक नहीं होने से कंप्यूटर की पढ़ाई बंद है. विभाग को इसके बारे में जानकारी दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >