ट्रक के चपेट में आने से एक की मौत ,विरोध में सड़क जाम (ध्यानार्थ)(फोटो8)मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव के पास घटी घटनावरीय अधिकारियों की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने किया सड़क जाम सासाराम(ग्रामीण): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर बुधवार को एक ट्रक के चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.घटना के विरोध में ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर दिया.तथा प्रदर्शन किया.ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझा कर पुलिसकर्मियों ने जाम को हटाया तथा शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. इस बाबत जानकारी देत ेहुए थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि बुधवार को लेरूआ निवासी बाबू राम सिंह (60 वर्ष) साइकिल से अपने गांव से सासाराम जा रहे थे कि ट्रक व एक कंटेनर के बीच टक्कर हो गयी.उसी क्रम में ट्रक के चालक ने बायें तरफ अपनी गाड़ी को खींचा कि ट्रक साइकिल सवार से जा टकरायी. जिससे साइकिल सवार की मौत घटनास्थल पर हो गयी.हालांकि घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया तथा वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे.पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर मामले को शांत कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये सासाराम भेजा.थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने की बात कही गयी है.जिस पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जायेगी.
ट्रक के चपेट में आने से एक की मौत ,विरोध में सड़क जाम
ट्रक के चपेट में आने से एक की मौत ,विरोध में सड़क जाम (ध्यानार्थ)(फोटो8)मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव के पास घटी घटनावरीय अधिकारियों की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने किया सड़क जाम सासाराम(ग्रामीण): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर बुधवार को एक ट्रक के चपेट में आ […]
