खदानों के पानी से होगी सिंचाई

रुपनारायणपुर : राज्य के कृषि राज्यमंत्री बेचाराम मान्ना ने कहा कि सालानपुर और बाराबनी प्रखंड में किसानों को विज्ञान सम्मत वैकल्पिक खेती के लिये प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इसीएल की बंद खदानों में जमा पानी को खेती के उपयोग में लाने के लिये भी प्रस्ताव तैयार कर सरकार को सौंपा जायेगा. वे मंगलवार […]

रुपनारायणपुर : राज्य के कृषि राज्यमंत्री बेचाराम मान्ना ने कहा कि सालानपुर और बाराबनी प्रखंड में किसानों को विज्ञान सम्मत वैकल्पिक खेती के लिये प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.
इसीएल की बंद खदानों में जमा पानी को खेती के उपयोग में लाने के लिये भी प्रस्ताव तैयार कर सरकार को सौंपा जायेगा. वे मंगलवार को सालानपुर प्रखंड के मां मुक्ताइचंडी मंदिर संलग्‍न मैदान में बाराबनी विधानसभा किसान खेत मजदूर तृणमूल कमेटी के प्रथम सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
विधायक विधान उपाध्याय, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती, सालानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष श्यामल मजूमदार, किसान खेत मजदूर तृकां के राज्य कमेटी के हराधन भट्टाचार्या, सुबल चक्रवर्ती, जिला कमेटी के तपन मंडल, दुलाल राय, प्रभाष राय, सालानपुर प्रखंड के अध्यक्ष जर्नादन मंडल, बाराबनी प्रखंड के अध्यक्ष लब चक्रवर्ती, रानीगंज के निर्मल पाल, जामुड़िया के प्रदीप ्रमुखर्जी, सालानपुर ब्लॉक तृकां के अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, बाराबनी के अध्यक्ष असीत सिंह, महिला तृकां की जमूना समादार आदि उपस्थित थी. मंत्री श्री मान्ना ने कल्याणोश्वरी मंदिर और मां मुक्ताइचंडी मंदिर में पूजा अर्चना भी की.
कृषि राज्य मंत्री श्री मान्ना ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को खेती में बढ़ावा देने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है. खेती के लिये किसानों को सरकार से उपकरण भी दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सालानपुर और बाराबनी क्षेत्र में किसान बारिश के पानी पर ही निर्भर रहते है. किसानों को इस जमीन पर वैकल्पिक खेती के लिये योजना तैयार की जा रही है. खदानों में जमा लाखों लाख गैलन पानी को किस प्रकार खेती के उपयोग में लाया जाय इस पर भी विचार विमर्श चल रहा है. आगामी दिनों में यहां के किसान भी खेती को ही मुख्य जीविका के रुप में अपना सके.
इस दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण बिल के विरोध में किसानों से एकजूट होकर आंदोलन करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल को पुन: सत्ता में लाने की अपील की. विधायक श्री उपाध्याय ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >