हसपुरा व नवीनगर रेफरल अस्पताल का स्वास्थ्य सलाहकार समिति ने किया निरीक्षण

हसपुरा व नवीनगर रेफरल अस्पताल का स्वास्थ्य सलाहकार समिति ने किया निरीक्षण मरीजों को मिले योजनाओं का लाभ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिये दिशा निर्देश फोटो नंबर-8, परिचय- निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश देते केसी साहाहसपुरा(औरंगाबाद).हसपुरा रेफरल अस्पताल का केंद्रीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति के केसी साहा ने मंगलवार को […]

हसपुरा व नवीनगर रेफरल अस्पताल का स्वास्थ्य सलाहकार समिति ने किया निरीक्षण मरीजों को मिले योजनाओं का लाभ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिये दिशा निर्देश फोटो नंबर-8, परिचय- निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश देते केसी साहाहसपुरा(औरंगाबाद).हसपुरा रेफरल अस्पताल का केंद्रीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति के केसी साहा ने मंगलवार को निरीक्षण किया. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डाॅ आरएन ओझा, बीडीओ वेद प्रकाश, सीडीपीओ संध्या कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद तिवारी समेत कर्मचारी उपस्थित थे. निरीक्षण के पहले केसी साहा ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की. इसमें स्वस्थ्य संबंधी जानकारी दी. केसी साहा ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को हर हाल में मरीजों तक पहुंचाया जाये. स्वास्थ्य संबंधी सभी केंद्रीय योजनाओ को सही ढंग से क्रियान्वयन करने का दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान कहा कि कोई भी मरीज केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे. निरीक्षण में पाये गये तथ्यों को केंद्रीय टीम के पास भेजा जायेगा. निरीक्षण के दौरान प्रसव रूम, ऑपरेशन रूम, मरीजों के बेड व दवा वितरण कक्ष को देखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >