पुलिस की कार्रवाई में 45 गिरफ्तार, 88 हजार 500 जुर्माना वसूला

AURANGABAD NEWS.जिले में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से गुरुवार को औरंगाबाद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी, वाहन जांच और वारंट निष्पादन की कार्रवाई की गयी, जिसमें कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण जिले में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से गुरुवार को औरंगाबाद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी, वाहन जांच और वारंट निष्पादन की कार्रवाई की गयी, जिसमें कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार लोगों में तीन आरोपित पॉक्सो-बालात्कार एक्ट के तहत, पांच आरोपित हत्या के प्रयास के मामले में और आठ आरोपित मद्य निषेध अधिनियम के तहत पकड़े गये हैं. इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न मामलों में 29 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. गिरफ्तार अभियुक्तों में से 18 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, मद्य निषेध अभियान के तहत पुलिस ने 60 लीटर देसी शराब और 251.250 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है. इस प्रकार कुल 311.250 लीटर शराब जब्त की गयी. अभियान के क्रम में 28 वारंटों का निष्पादन किया गया. साथ ही सघन वाहन जांच अभियान के तहत 1112 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर 88,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा एक वाहन को जब्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बताया कि जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा. आम लोगों से कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >