नगीना मेहता की मौत के मामले में नया मोड़

बारुण (औरंगाबाद) : सोमवार को बारुण थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय मार्ग दो पर सिरिस गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में शिक्षक नगीना मेहता की मौत ने एक नया मोड़ ले लिया है. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी मृतक के बेटा नीलेश कुमार ने बारुण थाना में हत्या की दर्ज करायी है. जिसमें मस्तुल बारुण […]

बारुण (औरंगाबाद) : सोमवार को बारुण थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय मार्ग दो पर सिरिस गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में शिक्षक नगीना मेहता की मौत ने एक नया मोड़ ले लिया है. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी मृतक के बेटा नीलेश कुमार ने बारुण थाना में हत्या की दर्ज करायी है.

जिसमें मस्तुल बारुण के मंटू सिंह एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपित बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मंटू सिंह से भूमि विवाद का मामला चल रहा है. कुछ दिन पहले जान मारने की धमकी दिये थे. जब उनके पिता नगीना मेहता ओबरा से घर लौट रहे थे, तो मंटू सिंह ने रास्ते में बोलेरो से जान बूझ कर धक्का मार दिया. इससे उनकी मौत हो गयी. बोलेरो को खुद मंटू सिंह चला रहे थे.

हत्या करने की नियत से ही उन्होंने उनके पिता को कुचला है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. बताते चले की मौत के बाद सोमवार की रात लोगों ने बारुण सड़क को जाम कर प्रदर्शन भी किया था. काफी समझाने बुझाने के बाद जाम हटा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >