मोटरसाइकिल सवार को बस ने मारी टक्कर

औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मदनपुर थाना क्षेत्र रानीगंज के समीप मोटरसाइकिल सवार को अनियंत्रित बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी नरेश सिंह, मनोज सिंह व पम्मी कुमारी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मदनपुर थाना क्षेत्र रानीगंज के समीप मोटरसाइकिल सवार को अनियंत्रित बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

जख्मी नरेश सिंह, मनोज सिंह पम्मी कुमारी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया. प्रारंभिक इलाज के बाद नरेश सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. सभी जख्मी एक ही परिवार के हैं और देवी बिगहा गांव के रहने वाले हैं.

यह घटना शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब घटी है. घायलों के परिजनों ने बताया कि छात्र पम्मी कुमारी का नामांकन कॉलेज में कराने के लिए तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे.

मनोज सिंह मोटरसाइकिल चला रहे थे. इसी क्रम में रानीगंज के समीप पीछे से रही एक अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

इससे तीनों सड़क के किनारे गिर गये जख्मी हो गये. घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायलों से जरूरी पूछताछ की. इधर, मदनपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >