‘केंद्र सरकार की नीति देशहित में नहीं’

औरंगाबाद (नगर) : बीमा क्षेत्र में सरकार द्वारा एफडीआइ बिल लोकसभा में पारित किये जाने के विरोध में सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल पर रहे. एलआइसी कार्यालय के मुख्य द्वार पर अध्यक्ष ज्ञान चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बैठ कर धरना दिया और […]

औरंगाबाद (नगर) : बीमा क्षेत्र में सरकार द्वारा एफडीआइ बिल लोकसभा में पारित किये जाने के विरोध में सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल पर रहे. एलआइसी कार्यालय के मुख्य द्वार पर अध्यक्ष ज्ञान चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बैठ कर धरना दिया और केंद्र सरकार के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण नारेबाजी की.
इस दौरान एलआइसी कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की नयी आर्थिक नीतियों से काफी प्रभाव पड़ा है. सरकार अपनी मंशा स्पष्ट करे कि वह देश हित चाहती है या विदेशों का हित. विदेशी इशारे पर कठपुतली की तरह सरकार नाचना बंद करे.
यदि सरकार इसी तरह मनमानी रवैया अपनाती रही तो व्यापक रूप से आंदोलन किया जायेगा. संघ के सचिव पंकज कुमार ने कहा कि यह देश के साथ धोखा है. सरकार कहती है कि बीमा क्षेत्र में विदेशी धन लाया जायेगा, जिससे लोगों का विकास होगा. तो अब तक क्या हुआ? सच बात तो यह है कि सरकार अपना व्यवसाय करना चाहती है. आलोक कुमार ने कहा कि हड़ताल के माध्यम से सरकार को यह संदेश दे रहे हैं कि मनमानी करना बंद करे. अन्यथा आम अवाम सड़क पर उतर सकते हैं. धरने में गुप्ता प्रसाद, मनमोहन सिंह, राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, लाल मोहन सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >