रफीगंज व मदनपुर में बनेंगे तीन पुल

औरंगाबाद : रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में तीन पुल व दो सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. इसमें 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पुलों व सड़कों के निर्माण से कई गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे. उनका जुड़ाव सीधा प्रखंड व जिला मुख्यालय से हो जायेगा. रफीगंज जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रफीगंज प्रखंड के […]

औरंगाबाद : रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में तीन पुल व दो सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. इसमें 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पुलों व सड़कों के निर्माण से कई गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे. उनका जुड़ाव सीधा प्रखंड व जिला मुख्यालय से हो जायेगा.
रफीगंज जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रफीगंज प्रखंड के मंझौली गांव के पास साढ़े छह करोड़ व मदनपुर प्रखंड के तेतरिया गांव के पास तीन करोड़ रुपये की लागत से मदाड़ नदी पर पुल बनाये जायेंगे. इसके अलावे मुखेता गांव के पास नहर पर भी पुल का निर्माण होगा, जिसमें एक करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. विधायक ने बताया कि मदनपुर प्रखंड में 70 लाख व 60 लाख रुपये की लागत से दो सड़कें बनायी जायेगी. बनने वाली तीनों पुलों के निर्माण के लिए विधानसभा में तारांकित प्रश्न उठाया गया था. वहीं दोनों सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य मंत्री से अनुशंसा की गयी थी.
अब उक्त तीनों पुलों व दोनों सड़को के निर्माण की मंजूरी मिल गयी है. साथ ही निविदा की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है. निविदा की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण प्रारंभ हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >