धारदार हथियार से युवक की हत्या

मृतक के पिता के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी औरंगाबाद/दाउदनगर : दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंछा गांव स्थित सोन तटीय क्षेत्र में होलिका दहन की रात गायक युवक (25 वर्ष) राजीव कुमार उर्फ लोहा सिंह की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी. सिर के दाहिने हिस्से सहित दाहिने हाथ की पांचों […]

मृतक के पिता के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी
औरंगाबाद/दाउदनगर : दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंछा गांव स्थित सोन तटीय क्षेत्र में होलिका दहन की रात गायक युवक (25 वर्ष) राजीव कुमार उर्फ लोहा सिंह की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी. सिर के दाहिने हिस्से सहित दाहिने हाथ की पांचों अंगुलियों को हत्यारों ने निर्ममता से क्षत-विक्षत कर दिया था.
सोन तटीय क्षेत्र में युवक की हत्या की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में की गयी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद भेज दिया. मृतक के पिता कामता सिंह ने दाउदनगर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें अजय पासवान, धनजी पासवान, डोमा चौधरी, शंकर चौधरी व संत लाल चौधरी के छोटे लड़के को आरोपित बनाया है.
साथ ही कहा है कि, संगीत मंडली में राजीव इन आरोपितों के साथ रहता था और ग्रामीणों से जांच पड़ताल पर पता चला है कि आरोपितों के साथ ही घटना की रात वह फगुआ गाने तेजपुरा गया था. प्राथमिकी के अनुसार, रात लगभग आठ बज कर 40 मिनट पर राजीव के मोबाइल से घर के मोबाइल पर फोन आया कि गाने के लिए तेजपुरा गांव जा रहे हैं.
रात करीब डेढ़ बजे पड़ोस के सुधांशु उर्फ बुबुन सिंह के मोबाइल फोन से कॉल आया कि राजीव उर्फ लोहा सिंह को मार कर सोन तटीय क्षेत्र के डोभ घाट में फेंक दिया गया है. इतना कह कर उस व्यक्ति द्वारा फोन काट दिया गया. इस सूचना पर आसपास के लोग सोन दियारा स्थित डोभ घाट गये, तो वहां राजीव का शव पड़ा हुआ था. घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >