महिलाओं को पीटा, गृहस्वामियों में दहशत

औरंगाबाद (ग्रामीण) : हाल के दिनों में हुईं घटनाओं में शुक्रवार की रात दधपा भुइंया बिगहा के तीन घरों में हुई लूटपाट बड़ी मानी जा रही है. लगभग दो दर्जन लोगों को हथियार के बल पर डरा-धमका कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया. वह भी 11 से एक बजे रात के बीच. ताज्जुब […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : हाल के दिनों में हुईं घटनाओं में शुक्रवार की रात दधपा भुइंया बिगहा के तीन घरों में हुई लूटपाट बड़ी मानी जा रही है. लगभग दो दर्जन लोगों को हथियार के बल पर डरा-धमका कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया. वह भी 11 से एक बजे रात के बीच. ताज्जुब की बात तो यह है कि औरंगाबाद-देव पथ में तीनों व्यक्तियों का मकान है.
हालांकि, कुछ लोगों ने घटना की जानकारी मिली, लेकिन बम के धमाके से चुप करा दिया गया और घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से चलते बने. सुबह में पुलिस के पहुंचने के बाद भी गृहस्वामियों के चेहरे पर भय साफ दिखाई दे रहा था.
विजय पांडेय के घर के पास झोंपड़ी में सोये थे उमेश शर्मा : विजय पांडेय, उमेश शर्मा व महेश शर्मा के परिवार के लोग खाना खाने के बाद करीब नौ बजे सो गये. विजय पांडेय के घर के पास बनी एक झोंपड़ी में उमेश शर्मा सोया हुआ था. रात में 25-30 की संख्या में हथियारों से लैस अपराधी आये और उसे जगाया. अपराधियों ने कहा कि तुम एमसीसी की मीटिंग में क्यों नहीं शामिल हुए? उमेश जब तक कुछ बोलते अपराधियों ने उनकी गंजी फाड़ दी व हाथ-पैर बांध दिया. इसके बाद उसे विजय पांडेय के पास लेकर पहुंचे. विजय को बंधक बना लिया गया.
एमसीसी को खाना खिलाने के लिए पांच किलो चावल देने के नाम पर विजय पांडेय का दरवाजा खुलवाया. इससे घर में सोयी महिलाएं व बच्चे जाग गये. अपराधियों ने देवरानी देवी, भोला पांडेय व मौसम कुमारी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और घर में घुस कर लूटपाट करने लगे. अपराधियों ने मौसम के गरदन में हसुली सटा कर सभी को चुप करने की हिदायत दी.
शोर मचाने पर शांति देवी को पीटा
विजय पांडेय के घर में लूटपाट करने के बाद कुछ अपराधी उसी घर में रह गये और बाकी अपराधी उमेश शर्मा को लेकर उसके घर पहुंचे. एक ही आंगन में उमेश शर्मा और महेश शर्मा दोनों भाइयों का परिवार अलग-अलग रहता है. अपराधियों ने दोनों के परिवार को को बंधक बना लिया और एक भी शब्द भी नहीं निकालने की धमकी दी. अपराधियों ने दोनों परिवारों के घर में महिलाओं के रखे अलग-अलग जेवरात, 20 हजार रुपये व कीमती कपड़े लूट लिये. घर में एक-एक समान की बारीकी से छानबीन की. लगभग दो घंटे तक अपराधी घर में रहे. अपराधियों ने आवाज निकालने पर शांति देवी की पिटाई भी की. संजू देवी, संगीता कुमारी व रमा देवी को हथियार का भय दिखा कर आंगन में बंधक बनाये रखा व लूटपाट कर आराम से निकल गये.
कौन, पूछने पर पटका बम
अपराधी जब लूटपाट कर जा रहे थे तभी विजय के एक पड़ोसी अकेंद्र राम ने पूछा कौन है. इतना सुनते ही अपराधियों ने सड़क पर बम फेंक दिया. इससे जोर का धमाका हुआ. इसके बाद अकेंद्र राम व उसका परिवार घर में दुबक गया. इसके बाद किसी ने पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >