पीएचसी में 500 लोगों के आंखों की हुई जांच

नवीनगर (औरंगाबाद). शनिवार को पीएचसी, नवीनगर में कैंप लगा कर पिछले 17 दिसंबर से 18 जनवरी तक बारुण विधानसभा क्षेत्र के 16 स्थानों पर किये गये मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीजों के आंखों की जांच की गयी. कैंप में साईं नेत्रालय, कंकड़बाग, पटना के डॉक्टरों ने करीब 500 मरीजों के आंखों के पावर की जांच […]

नवीनगर (औरंगाबाद). शनिवार को पीएचसी, नवीनगर में कैंप लगा कर पिछले 17 दिसंबर से 18 जनवरी तक बारुण विधानसभा क्षेत्र के 16 स्थानों पर किये गये मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीजों के आंखों की जांच की गयी. कैंप में साईं नेत्रालय, कंकड़बाग, पटना के डॉक्टरों ने करीब 500 मरीजों के आंखों के पावर की जांच की, ताकि चश्मा बनवा कर उनके घरों तक पहुंचाया जा सके. मौके पर मंजु सिंह ने बताया कि 985 मरीजों के आंखों का ऑपरेशन किया गया. एक दिन पूर्व बारुण प्रखंड के केशव सिंह उच्च विद्यालय में शिविर लगा कर 400 मरीजों के आंख की जांच की गयी थी. बाकी मरीजों के आंखों की जांच नवीनगर पीएचसी में की गयी. मरीजों के 15 दिनों के अंदर घर पर ही चश्मे मिल जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >