लाभुकों के बीच बांटे गये पेंशन के रुपये दाउदनगर (अनुमंडल)प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों के बीच पेंशन के रुपये बांटे गये. शुक्रवार व शनिवार को शमशेरनगर व संसा पंचायतों में लाभुकों के बीच रुपये बांटे गये. शमशेरनगर गांव स्थित उच्च विद्यालय में कैंप लगा कर रुपये बांटे गये. संसा पंचायत में दो दिनों के अंदर लगभग तीन लाख रुपये बांटे गये. मुखिया अरविंद कुमार ने इसकी शुरुआत की. मौके पर वार्ड सदस्य सुरेंद्र सिंह उर्फ सरदार यादव मौजूद रहे. मुखिया ने बताया कि वृद्धापेंशन, विकलांगता पेंशन, विधवा पेंशन के रुपये लाभुकों में बांटे गये. गौरतलब है कि 20 से 23 फरवरी तक प्रखंड के शमशेरनगर, अरई, संसा व कनाप पंचायत में पेंशन के रुपये बांटे जायेंगे. 24 से 26 फरवरी तक गोरडीहा, चौरी, अकोढ़ा व महावर पंचायतों में, 27 फरवरी से एक मार्च तक मनार, तरार, तरारी, सिंदुआर पंचायतों में, दो से चार मार्च तक प्रखंड के अंछा, बेलवां व करमा पंचायतों में, नौ से 10 मार्च तक नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में पेंशनरों के बीच रुपये बांटे जायेंगे.
(फोटो नंबर-14) परिचय-राशि वितरण करते पंचायत सचिव हरिवंश द्विवेदी
लाभुकों के बीच बांटे गये पेंशन के रुपये दाउदनगर (अनुमंडल)प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों के बीच पेंशन के रुपये बांटे गये. शुक्रवार व शनिवार को शमशेरनगर व संसा पंचायतों में लाभुकों के बीच रुपये बांटे गये. शमशेरनगर गांव स्थित उच्च विद्यालय में कैंप लगा कर रुपये बांटे गये. […]
