घटना के पांच घंटे के बाद पहुंची पुलिस

घंटी बजती रही, लेकिन नहीं उठाया गया फोन पुलिस के रवैये से लोगों में है आक्रोश औरंगाबाद (ग्रामीण).घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से चले गये. अब गृहस्वामियों को एक मात्र सहारा पुलिस का दिख रहा था. उमेश शर्मा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद देव थाना की पुलिस को फोन किया. […]

घंटी बजती रही, लेकिन नहीं उठाया गया फोन पुलिस के रवैये से लोगों में है आक्रोश औरंगाबाद (ग्रामीण).घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से चले गये. अब गृहस्वामियों को एक मात्र सहारा पुलिस का दिख रहा था. उमेश शर्मा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद देव थाना की पुलिस को फोन किया. घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठाया गया. पीडि़तों का कहना था कि जिस वक्त पुलिस को फोन किया गया था, उस वक्त अगर पुलिस तत्परता से काम करती तो अपराधी आराम से पकड़े जाते. लेकिन, पांच घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के इस रवैये से लोगों में आक्रोश है. देव-आनंदपुरा रोड में पहले भी हुईं कई आपराधिक घटनाएंऔरंगाबाद राष्ट्रीय राज मार्ग दो से आनंदपुरा होते हुए देव जाने वाली पक्की सड़क की लंबाई 10 किलोमीटर है. इस पथ में पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं. इसका मुख्य कारण गांवों का दूर-दूर होना है. दधपा मोड़ के पास दो साल पूर्व एक व्यक्ति की हत्या हुई थी. नहर पुल के पास एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी थी. इस पथ में एक दर्जन से अधिक लूटपाट की घटनाएं हुई हैं. अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस पथ से लाभान्वित होने वाले गांवों के लोगों ने पुलिस पैट्रोलिंग की मांग पूर्व में की थी. लेकिन, देव थाने की पुलिस की पैट्रोलिंग कब होता है, यह किसी को पता नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >