निषाद बुद्धिजीवी संघ होगा मजबूत

निषाद बुद्धिजीवी संघ ने की बैठक (फोटो नंबर-15)परिचय-बैठक में शामिल कार्यकर्ताऔरंगाबाद (ग्रामीण) शाहपुर सूर्य मंदिर के प्रांगण में निषाद बुद्धिजीवी संघ की बैठक पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विमल चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन मजबूती पर गंभीरता से चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं ने संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए अपनी-अपनी […]

निषाद बुद्धिजीवी संघ ने की बैठक (फोटो नंबर-15)परिचय-बैठक में शामिल कार्यकर्ताऔरंगाबाद (ग्रामीण) शाहपुर सूर्य मंदिर के प्रांगण में निषाद बुद्धिजीवी संघ की बैठक पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विमल चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन मजबूती पर गंभीरता से चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं ने संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए अपनी-अपनी राय रखी. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जल श्रमिक विकास संघ के दक्षिण बिहार के अध्यक्ष रामचंद्र साहनी शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने निषाद समाज को जागरूक करते हुए सामाजिक सम्मान, राजनैतिक अधिकार, आर्थिक विकास और सत्ता में भागीदारी प्राप्त करने हेतु बल दिया.अध्यक्ष ने कहा कि गांवों से लेकर शहर तक संगठन को मजबूती प्रदान की जायेगी. उन्होंने निषाद समाज को शिक्षित होने पर भी बल दिया. इस मौके पर संघ के सचिव विश्वास प्रसाद चौधरी, छोटू चौधरी, नंद किशोर चौधरी, श्रवण चौधरी,देवराज चौधरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >