उमेश गजू का माओवादी से नहीं था नाता

पुलिसिया कार्रवाई को माओवादी प्रवक्ता ने बताया घटिया नीतिऔरंगाबाद (ग्रामीण)सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों द्वारा बुधवार को देव प्रखंड के छुछिया दुलारे गांव से गिरफ्तार किये गये नक्सली उमेश गजू से भाकपा माओवादी संगठन ने किनारा किया है. मध्य जोनल कमेटी के प्रवक्ता परमजीत ने बताया कि गिरफ्तार उमेश गजू का भाकपा माओवादी संगठन से […]

पुलिसिया कार्रवाई को माओवादी प्रवक्ता ने बताया घटिया नीतिऔरंगाबाद (ग्रामीण)सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों द्वारा बुधवार को देव प्रखंड के छुछिया दुलारे गांव से गिरफ्तार किये गये नक्सली उमेश गजू से भाकपा माओवादी संगठन ने किनारा किया है. मध्य जोनल कमेटी के प्रवक्ता परमजीत ने बताया कि गिरफ्तार उमेश गजू का भाकपा माओवादी संगठन से कोई संबंध नहीं था और न वह संगठन का सदस्य है. उमेश गजू अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया हुआ था. इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की यह कार्रवाई बेहद निंदनीय है और घटिया नीति की पोल खोलती है. माओवादी प्रवक्ता परमजीत ने यह भी बताया है कि हाल के दिनों में पुलिस की कार्रवाई असहनीय हो गयी है. गरीब, गुरबे और निरीह जनता पर बेवजह की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >