शिक्षकों में वेतनमान की जगी आस

औरंगाबाद (कोर्ट)मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा वेतनमान की मांग के मद्देनजर फैसला लेते हुए उच्च स्तरीय कमेटी गठित किये जाने से नियोजित शिक्षकों की उम्मीद इस मांग को पूरा होने को लेकर काफी बढ़ गयी है. इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री […]

औरंगाबाद (कोर्ट)मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा वेतनमान की मांग के मद्देनजर फैसला लेते हुए उच्च स्तरीय कमेटी गठित किये जाने से नियोजित शिक्षकों की उम्मीद इस मांग को पूरा होने को लेकर काफी बढ़ गयी है. इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है. संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पांडेय ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों से शिक्षक हित की जो लड़ाई संघ ने लड़ी है, उसके परिणाम सामने आने लगे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से सूबे के नियोजित शिक्षकों में काफी हर्ष है. मांझी सरकार ने तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है, जो यह तय करेगी कि नियोजित शिक्षकों को किस स्केल में शामिल किया जाये. मौके पर विनय यादव, संतोष सिंह व चंद्रदीप राम आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >