गृहरक्षाकों ने दी जीतन राम मांझी को बधाई औरंगाबाद (कोर्ट) बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा गृहरक्षकों के हित में किये गये फैसले पर उन्हें बधाई दी गयी. संघ के सचिव गुप्तेश्वर पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री मांझी गरीबों के शुभचिंतक हैं. उन्होंने गृहरक्षकों की समस्याओं को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिया. चूंकि गृहरक्षक गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े, अतिपिछड़े व सामान्य जाति से भी आते हैं और विधि व्यवस्था बनाये रखने में अपना अहम योगदान देते हैं. मुख्यमंत्री ने इनके दर्द को समझा और हित में फैसला दिया. इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं. मुख्यमंत्री मांझी राज्य के सर्वांगीण विकास करने में जुटे हैं. बैठक में सुशील कुमार पांडेय, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, सत्य नारायण यादव व जयराम पाठक आदि उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री ने समझा गृहरक्षकों का दर्द
गृहरक्षाकों ने दी जीतन राम मांझी को बधाई औरंगाबाद (कोर्ट) बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा गृहरक्षकों के हित में किये गये फैसले पर उन्हें बधाई दी गयी. संघ के सचिव गुप्तेश्वर पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री मांझी गरीबों के शुभचिंतक हैं. उन्होंने गृहरक्षकों […]
