रुपये से परिवार का करें जीविकोपार्जन : बीडीओ

ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड सभागार में बीडीओ कुमार शैलेंद्र व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से 19 लाभार्थियों के बीच चेक बांटा. कल्याण पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि इंदिरा गांधी पारिवारिक लाभ योजना के तहत प्रखंड के 19 लाभुकों को 20 हजार की दर से तीन लाख 80 हजार रुपये चेक के माध्यम […]

ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड सभागार में बीडीओ कुमार शैलेंद्र व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से 19 लाभार्थियों के बीच चेक बांटा. कल्याण पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि इंदिरा गांधी पारिवारिक लाभ योजना के तहत प्रखंड के 19 लाभुकों को 20 हजार की दर से तीन लाख 80 हजार रुपये चेक के माध्यम से दिये गये. उन्होंने बताया कि लाभार्थियों द्वारा कुछ माह पहले आवेदन दिया गया था. बीडीओ ने लाभुकों को चेक देने के दौरान कहा कि जो रुपये दिये गये हैं उससे अपने परिवार का परिवार का जीविकोपार्जन करें. सरकार की यह योजना काफी सराहनीय है. इस मौके पर प्रखंड नाजिर कुमार मंगलम एवं सहायक कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >