राष्ट्रपति से पुरस्कृत होंगे जिले के छात्र-छात्राएं
औरंगाबाद (कोर्ट): हरियाणा में आयोजित राष्ट्रपति स्काउट व गाइड रैली में जिले के तीन छात्रों व दो छात्राओं को राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा. बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्रीनिवास कुमार ने बताया कि 13 से 17 फरवरी तक हरियाणा में राष्ट्रपति स्काउट एंड गाइड रैली का आयोजन किया […]
औरंगाबाद (कोर्ट): हरियाणा में आयोजित राष्ट्रपति स्काउट व गाइड रैली में जिले के तीन छात्रों व दो छात्राओं को राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा. बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्रीनिवास कुमार ने बताया कि 13 से 17 फरवरी तक हरियाणा में राष्ट्रपति स्काउट एंड गाइड रैली का आयोजन किया गया है.
इस रैली में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए उत्तीर्ण स्काउट एंड गाइड भाग लेंगे, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. इसमें शहर के राजर्षी विद्या मंदिर विद्यालय का छात्र आयुष कुमार, बभंडी मध्य विद्यालय का दीपक कुमार, नवनेर हाइस्कूल का लल्लू कुमार व गाइडिंग के क्षेत्र में बारुण प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्र सोनाली कुमारी व जम्होर मध्य विद्यालय की सरिता कुमारी शामिल हैं.
संगठन आयुक्त ने बताया कि इन सभी छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग और गाइडिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए पुरस्कृत किया जायेगा.