नगर पर्षद के सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन औरंगाबाद (कोर्ट)नगर पर्षद के सफाईकर्मियों का हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रहा. सोमवार को सफाईकर्मियों ने अध्यक्ष सुनील कुमार राम के नेतृत्व में समाहरणालय के पास मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मी सन्नी कुमार, सागर कुमार, विक्की कुमार, करण कुमार, मिथुन डोम, गुड्डू मेहतर, गीता कुमारी, सूरज डोम, सुधीर राम ने कहा कि पिछले कई वर्षों से नगर पर्षद में सफाई का काम कर रहे हैं. ठेकेदार द्वारा प्रतिदिन मजदूरी के रूप में 140 रुपये दिया जाता था. अब बढ़ा कर दो सौ रुपये प्रतिदिन किया गया है. लेकिन, अब तक हमलोगों को न तो अनुबंध पर बहाल किया गया और न ही मानदेय तय किया गया. यही नहीं हमारे पूर्वज जिनकी मौत ड्यूटी के दौरान हो गयी, उनके परिजनों को अनुकंपा का लाभ नहीं दिया गया, जबकि भभुआ व सासाराम नगर पर्षद में सफाईकर्मी को अनुबंध पर बहाल किया गया है. इसके कारण सरकार व प्रशासन गलत नीति के खिलाफ हमलोगों को आंदोलन करना पड़ रहा है. कई बार ज्ञापन कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद, जिलाधिकारी को दिये, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. अब जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. इधर, सफाईकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पूरे शहर में कूड़ा का अंबार लग गया है.
(फोटो नंबर-23)कैप्शन- प्रदर्शन करते सफाई कर्मी
नगर पर्षद के सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन औरंगाबाद (कोर्ट)नगर पर्षद के सफाईकर्मियों का हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रहा. सोमवार को सफाईकर्मियों ने अध्यक्ष सुनील कुमार राम के नेतृत्व में समाहरणालय के पास मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मी सन्नी कुमार, सागर कुमार, विक्की कुमार, करण कुमार, मिथुन डोम, गुड्डू मेहतर, […]
