सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित होंगे राजेश(फोटो नंबर-5) परिचय- सीतयोग के सचिव ई.राजेश कुमार सिंह

औरंगाबाद (ग्रामीण)ऑल इंडिया नेशनल यूनिटी काउंसिल (भारतीय राष्ट्रीय एकता परिषद) नयी दिल्ली, सीतयोग प्रौद्योगिकी संस्थान के सचिव ई राजेश कुमार सिंह को सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित करेगा. यह सम्मान नयी दिल्ली में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में दिया जायेगा. मानव […]

औरंगाबाद (ग्रामीण)ऑल इंडिया नेशनल यूनिटी काउंसिल (भारतीय राष्ट्रीय एकता परिषद) नयी दिल्ली, सीतयोग प्रौद्योगिकी संस्थान के सचिव ई राजेश कुमार सिंह को सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित करेगा. यह सम्मान नयी दिल्ली में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में दिया जायेगा. मानव संसाधन विभाग एसआइटी के सचिन कुमार ने बयान जारी कर जानकारी दी है. गौरतलब है कि राजेश औरंगाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार योगेंद्र नारायण सिंह के पुत्र हैं. कम उम्र में ही उन्होंने औरंगाबाद शहर मंे इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की. इसमें 1200 से ऊपर छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है. राजेश बताते हैं कि भविष्य में उनकी योजना एमबीए, लॉ व मेडिकल कॉलेज खोल कर औरंगाबाद को एजुकेशनल हब बनाना है. राजेश को सम्मान दिये जाने की घोषणा के बाद संस्थान के कुल सचिव डॉ विजय कुमार सिंह, प्राचार्य अश्विनी कुमार व चेयरमैन कुमार योगेंद्र नारायण सिंह हर्ष व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >