दाउदनगर (अनुमंडल)निजी शिक्षण संस्थान संत माइकल स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. उद्घाटन करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश मंडल ने संबोधन में संस्कारयुक्त शिक्षा देने की आवश्यकता पर बल दिया. एसडीओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त शिक्षा आज के परिवेश में जरूरी है. ताकि बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकें. डॉ कामेश्वर शर्मा ने शिक्षा के विकास में इस विद्यालय के कार्यों की सराहना की. संस्था के प्राचार्य सिद्धार्थ शंकर सुमन ने कहा कि स्कूल अपने उद्देश्य में लगातार सफलता की ओर अग्रसर है. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, भाव नृत्य, राजस्थानी गीत, कव्वाली, डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी. विद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नीरज कुमार व शुभम कुमार को 500-500 रुपये देकर व विनेश, राहु, शिम्पु, यशवंत, सतीश समेत अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षक रघुवंशमणी पांडेय, डॉ वंशीधर सिंह समेत अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे.
संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर बल(फोटो नंबर-10,11) परिचय- वार्षिकोत्सव का उदघाटन करते एसडीओ ओम प्रकाश मंडल व अन्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
दाउदनगर (अनुमंडल)निजी शिक्षण संस्थान संत माइकल स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. उद्घाटन करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश मंडल ने संबोधन में संस्कारयुक्त शिक्षा देने की आवश्यकता पर बल दिया. एसडीओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त शिक्षा आज के परिवेश में जरूरी है. ताकि बच्चे […]
