पांच लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी

रफीगंज (औरंगाबाद)कासमा थाना क्षेत्र शिवा गम्हरिया गांव में नाली विवाद को लेकर मारपीट की घटना में मिथिलेश सिन्हा घायल हो गये. उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया. घायल के बयान पर गांव के ही रामकृत यादव, रूपन यादव, विदेश ठाकुर, जीतन यादव व लालदेव यादव को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की […]

रफीगंज (औरंगाबाद)कासमा थाना क्षेत्र शिवा गम्हरिया गांव में नाली विवाद को लेकर मारपीट की घटना में मिथिलेश सिन्हा घायल हो गये. उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया. घायल के बयान पर गांव के ही रामकृत यादव, रूपन यादव, विदेश ठाकुर, जीतन यादव व लालदेव यादव को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपित द्वारा मिथिलेश सिन्हा के घर से आगे पानी बहाया जा रहा था. विरोध करने पर मारपीट की गयी. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >