(फोटो नंबर-2) परिचय-सड़क के किनारे खोदा गया गड्ढाप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद) ओबरा शहर में सड़क निर्माण कंपनी द्वारा एनएच 98 की दोनों तरफ मिट्टी काट देने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क निर्माण काम काफी धीमी गति से होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. वहीं सड़क किनारे की मिट्टी काटने से दुर्घटना की आशंका भी प्रबल हो गयी है. साथ ही सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण ओबरा बाजार में जाम की समस्या भी बढ़ गयी है. ओबरा शहर के अनिल मालाकार, जिला पार्षद नीलू देवी, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत, लालू प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया सिकंदर सिंह, उपप्रमुख मुनारिक राम व शिक्षक कमलेश कुमार विकल ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी काफी धीमी गति से काम करा रही है. निर्माण अधर में होने से थाना मोड़ से लेकर बेल मोड़ तक हमेशा वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है. वहीं, सब्जी मंडी के पास ठेला लगने के कारण भी जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. लोगों ने जिलाधिकारी व निर्माण कंपनी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है.
सड़क निर्माण की धीमी गति से लोग परेशान
(फोटो नंबर-2) परिचय-सड़क के किनारे खोदा गया गड्ढाप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद) ओबरा शहर में सड़क निर्माण कंपनी द्वारा एनएच 98 की दोनों तरफ मिट्टी काट देने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क निर्माण काम काफी धीमी गति से होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. वहीं […]
