रफीगंज नगर टीम एक गोल से जीती

रफीगंज (औरंगाबाद) कोटवारा गांव में युवा गतिशील क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (लेबर सेल) ने फुटबॉल में किक मार कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व देखरेख विनोद कुमार ने की. उद्घाटन मैच बदोपुर व रफीगंज नगर टीम के बीच खेला गया. इसमें रफीगंज नगर […]

रफीगंज (औरंगाबाद) कोटवारा गांव में युवा गतिशील क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (लेबर सेल) ने फुटबॉल में किक मार कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व देखरेख विनोद कुमार ने की. उद्घाटन मैच बदोपुर व रफीगंज नगर टीम के बीच खेला गया. इसमें रफीगंज नगर टीम एक गोल कर विजयी हुई. अध्यक्ष ने कहा कि इस टूर्नामेंट मंे 16 टीमों ने भाग ली है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में छुपी प्रतिभा को जागृत करने का अवसर मिलता है. युवा ही देश के भविष्य हैं. इस अवसर पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष महेश पासवान, शिक्षक दिनेश कुमार, राकेश पासवान, विकास कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >