चोरी की मोटरसाइकिल छोड़ भागे चोर

पुलिस व चोर के बीच चली आंख मिचौनीऔरंगाबाद (ग्रामीण)कभी अपराधियों के साथ पुलिस की आंख मिचौनी चलती है तो कभी चोरों के साथ. तू डाल-डाल मैं पात-पात की कहावत में हमेशा पुलिस ही शामिल होती है. कभी अपराधी पुलिस पर भारी पड़ जाते हैं तो कभी पुलिस अपराधी पर. शहर के क्षत्रिय नगर में गुरुवार […]

पुलिस व चोर के बीच चली आंख मिचौनीऔरंगाबाद (ग्रामीण)कभी अपराधियों के साथ पुलिस की आंख मिचौनी चलती है तो कभी चोरों के साथ. तू डाल-डाल मैं पात-पात की कहावत में हमेशा पुलिस ही शामिल होती है. कभी अपराधी पुलिस पर भारी पड़ जाते हैं तो कभी पुलिस अपराधी पर. शहर के क्षत्रिय नगर में गुरुवार की रात ऐसा ही हुआ. एक चोर मुहल्ले के ही एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल चोरी कर ली और दूसरे घर में चोरी करने की फिराक में लगे थे. इसी बीच नगर थाना पुलिस को सूचना मिली. पुलिस कुछ ही क्षण मंे वहां पहुंच गयी. चोर की तलाशी में पुलिस लग गयी. इसकी भनक चोर को नहीं मिली, वह अपने काम में लगा रहा. कुछ ही देर बाद पुलिस की आहट उसे लगी. फिर क्या था वह भागने लगा. पुलिस की नजर उस पर पड़ी और चोर को पीछा करना शुरू कर दिया. काफी देर तक आंख मिचौनी का खेल हुआ. आखिरकार चोर चोरी की मोटरसाइकिल छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस को चोर तो हाथ नहीं लगा, लेकिन कुछ ही क्षण पहले चोरी गयी मोटरसाइकिल मिल गयी. मोटरसाइकिल मालिक पुलिस के पास पहुंचा और मोटरसाइकिल को अपना बताया. नगर थाना के एक पुलिस पदाधिकारी जो इस आंख मिचौनी में शामिल थे उन्होंने कुछ भी बताने से परहेज किया. लेकिन, बात-बात में ही घटना का जिक्र कर दिया. हालांकि उन्होंने नाम छापने से इनकार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >