औरंगाबाद (कोर्ट) सम्राट अशोक युवा मंच द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मेें सफल होनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. पूर्व में मंच द्वारा प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इसमें सफल प्रत्येक प्रखंडों के 10-10 प्रतिभागी फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो आठ फरवरी को होगी. यह फाइनल प्रतियोगिता रामलखन सिंह यादव कॉलेज में होगी. अध्यक्ष संजय कुमार मेहता ने बताया कि 12 फरवरी को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. समारोह का उद्घाटनकर्ता केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा होंगे. इसके अलावा भी कई राजनेता अतिथि के रूप में भाग लेंगे.
सफल प्रतिभागी होंगे सम्मानित
औरंगाबाद (कोर्ट) सम्राट अशोक युवा मंच द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मेें सफल होनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. पूर्व में मंच द्वारा प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इसमें सफल प्रत्येक प्रखंडों के 10-10 प्रतिभागी फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो आठ फरवरी को होगी. यह फाइनल प्रतियोगिता रामलखन सिंह यादव कॉलेज में होगी. […]
