विकलांगों की जांच कर दिये गये प्रमाण पत्र

ओबरा(औरंगाबाद)प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विकलांगता प्रमाणपत्र के लिए विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में विकलांगों की जांच के बाद प्रमाण पत्र दिये गये. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने बताया कि जांच शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एलएस दूबे, नेत्र विशेषज्ञ डॉ हनुमान राम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार व एलइओ सुषमा रानी […]

ओबरा(औरंगाबाद)प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विकलांगता प्रमाणपत्र के लिए विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में विकलांगों की जांच के बाद प्रमाण पत्र दिये गये. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने बताया कि जांच शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एलएस दूबे, नेत्र विशेषज्ञ डॉ हनुमान राम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार व एलइओ सुषमा रानी गुप्ता सहित लोग शिविर में शामिल थे. उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पिछले शिविर में नेत्र व चर्म रोग की जांच नहीं कराया था वह इस शिविर में जांच करा सकते हैं. शिविर में लगभग तीन सौ लोगों की जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >