छात्रों को जल्द रुपये नहीं मिलने पर होगा आंदोलन

औरंगाबाद (ग्रामीण)इंटरमीडिएट की छात्राओं को पोशाक के रुपये नहीं दिये जाने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी से मिल कर मांग पत्र सौंपा. जिला संयोजक राहुल कुमार, नगर मंत्री काली ने बताया कि औरंगाबाद जिले में इंटर की छात्राओं के लिए पोशाक के रुपये अभी तक उनके विद्यालयों में नहीं […]

औरंगाबाद (ग्रामीण)इंटरमीडिएट की छात्राओं को पोशाक के रुपये नहीं दिये जाने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी से मिल कर मांग पत्र सौंपा. जिला संयोजक राहुल कुमार, नगर मंत्री काली ने बताया कि औरंगाबाद जिले में इंटर की छात्राओं के लिए पोशाक के रुपये अभी तक उनके विद्यालयों में नहीं गया है. छात्राओं को इसके लिए महाविद्यालय में व विभागीय पदाधिकारियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है. पहले भी अभाविप द्वारा विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया था, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं की गयी. छात्र नेताओं ने यह भी कहा कि अगर तीन दिन के भीतर छात्राओं को रुपये मिले, तो आंदोलन को बाध्य होंगे. डीएम से मिलने वालों में प्रदेश सह मंत्री दीपक कुमार, शिव कुमार, नितेश कुमार व संदीप कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >