शेखपुरा गांव से कुख्यात ढनढन सिंह चार साथियों के साथ गिरफ्तार

व्यवसायी राजू गुप्ता हत्याकांड में पुलिस को थी तलाशअपराधियों के पास से बरामद हुए तीन बम, तीन कट्टे व अधिक संख्या में कारतूसऔरंगाबाद कार्यालय औरंगाबाद पुलिस के लिए सिरदर्द बना अपराधी देवेश सिंह उर्फ ढनढन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ढनढन के साथ उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया […]

व्यवसायी राजू गुप्ता हत्याकांड में पुलिस को थी तलाशअपराधियों के पास से बरामद हुए तीन बम, तीन कट्टे व अधिक संख्या में कारतूसऔरंगाबाद कार्यालय औरंगाबाद पुलिस के लिए सिरदर्द बना अपराधी देवेश सिंह उर्फ ढनढन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ढनढन के साथ उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन बम, तीन कट्टे व कई कारतूस बरामद किये हैं. हालांकि पुलिस ने इस मामले का अभी खुलासा नहीं किया है. जानकारी के अनुसार, एसपी राम बाबू मंगलवार को इन अपराधियों के बारे में प्रेसवार्ता करके जानकारी दे सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, रविवार की रात बारुण थाने की पुलिस को जानकारी मिली कि नरारी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर बारुण व नरारी खुर्द थाने की पुलिस शेखपुरा गांव पहुंची, जहां इन चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेणु बिगहा गांव का देवेश सिंह उर्फ ढनढन, मिथलेश सिंह व रोहतास जिले के जमुहार गांव का चंदन सिंह है. इनके साथ गिरफ्तार एक अन्य अपराधी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. गौरतलब है कि पुलिस को ढनढन की तलाश व्यवसायी राजू गुप्ता की हत्या के बाद से ही थी. एक सप्ताह पहले ढनढन के घर कुर्की जब्ती भी की गयी थी. ढनढन कुछ ही दिनों पहले सासाराम जेल से छूटा था. इस पर तीन दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >