अब आश्वासन से नहीं चलेगा काम

औरंगाबाद (ग्रामीण) बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ आंदोलन के मूड में है. संघ ने पांच फरवरी को बिहार बंद का एलान किया है. इसकी तैयारी में सांख्यिकी स्वयंसेवक लगे हुए है. अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर बंद की जानकारी दी है. स्वयंसेवकों का कहना है कि हजारों स्वयंसेवक तीन वर्ष से रोजगार […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ आंदोलन के मूड में है. संघ ने पांच फरवरी को बिहार बंद का एलान किया है. इसकी तैयारी में सांख्यिकी स्वयंसेवक लगे हुए है. अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर बंद की जानकारी दी है. स्वयंसेवकों का कहना है कि हजारों स्वयंसेवक तीन वर्ष से रोजगार मिलने के बावजूद बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. सूबे के मुख्यमंत्री सिर्फ आश्वासन से काम चला रहे हैं, यह नहीं चलेगा. उलटा मुख्यमंत्री भड़काऊ भाषण देकर सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ को निराश किये हैं. जिलाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, सचिव उमेश प्रसाद मंडल, व्यवस्थापक सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि शांतिपूर्वक ढंग से बिहार बंद होगा. इसकी सूचना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >