कुटुंबा औरंगाबाद : उत्तर कोयल नहर के तटबंध के मरम्मत का काम प्रगति पर है. नहर के टूटे 15 दिन से अधिक हो गया है. सांसद सुशील कुमार सिंह की पहल पर तीसरे दिन से काम जारी है. जानकारी के अनुसार, कोयल मुख्य नहर के तटबंध झारखंड प्रदेश के सिमरसोत गांव के नजदीक 17 जुलाई को स्थानीय अधिकारियों के लापरवाही से ध्वस्त हो गया था.
इसके निर्माण में काफी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया. अभी मिट्टी की भराई का काम पूरा हो गया है. नहर के बेड के छह फुट नीचे से बालू, मिट्टी भर कर बैग लगाया जा रहा है.
