पूर्व मुख्य पार्षद ने की निंदा

दाउदनगर (अनुमंडल) नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार के साथ मुख्य पार्षद व अन्य वार्ड पार्षदों द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नियम पूर्वक कागजी कार्रवाई भी की जा सकती थी. किसी भी पदाधिकारी साथ अभद्र व्यवहार समस्या […]

दाउदनगर (अनुमंडल) नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार के साथ मुख्य पार्षद व अन्य वार्ड पार्षदों द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नियम पूर्वक कागजी कार्रवाई भी की जा सकती थी. किसी भी पदाधिकारी साथ अभद्र व्यवहार समस्या का समाधान नहीं है. उन्होंने पूरे घटनाक्रम की तीखी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. वार्ड पार्षद पुष्पा देवी ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. पूर्व वार्ड पार्षद केदार नाथ सिंह ने कहा कि सभी वार्ड पार्षदों को मिलजुल कर विकास के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >