नवीनगर (औरंगाबाद). स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा हर तरफ बेहतर कार्य के लिए दावे किये जा रहे हैं. इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र में कोई सुविधा नहीं नहीं मिल रही है. नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों अतिरिक्त व उप स्वास्थ्य केंद्र मृत प्राय: हो चुके हैं. प्रखंड की चंद्रगढ़ पंचायत के बेलासपुर गांव में 20 वर्ष पहले उप स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था जो आज खंडहर में तब्दील हो गया है. यहां एक भी एएनएम या चिकित्सक नहीं आते हैं. इसी पंचायत के चंद्रगढ़ गांव के पंकज कुमार सिंह द्वारा अपनी जमीन देकर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया. चार माह पहले इसे शुरू भी किया गया, पर ग्रामीणों को आज तक इस केंद्र से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल सका. ग्रामीण कुंदन मिश्रा, वार्ड पार्षद धनंजय गुप्ता, सत्येंद्र सिंह व गोपाल सिंह समेत कई लोगों ने बताया कि चंद्रगढ़ उपस्वास्थ्य केंद्र कब खुला और कब बंद हो गया इसका पता आज तक नहीं चल सका. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथलेश कुमार सिंह से ने बताया कि दो माह पूर्व इसे चालू कर दिया गया है. लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में न तो एएनएम आती है और न ही कोई डॉक्टर.
उपस्वास्थ्य केंद्र से नहीं मिल रहा लाभ
नवीनगर (औरंगाबाद). स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा हर तरफ बेहतर कार्य के लिए दावे किये जा रहे हैं. इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र में कोई सुविधा नहीं नहीं मिल रही है. नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों अतिरिक्त व उप स्वास्थ्य केंद्र मृत प्राय: हो चुके हैं. प्रखंड की चंद्रगढ़ पंचायत के […]
