दाउदनगर (औरंगाबाद). छात्रवृत्ति के रुपये के अनियमित आवंटन से शिक्षक काफी परेशान हैं. शिक्षकों का कहना है कि छात्रवृत्ति के रुपये तो भेज दिये गये है, लेकिन उनमें कई खामियां हैं. इसके कारण विद्यार्थी परेशान हैं. कई विद्यालयों में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के रुपये नहीं आये हैं. इसके अलावा कई विद्यालयों मंे अति पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों के लिए पूरे रुपये उपलब्ध नहीं कराये गये हैं. इससे शिक्षकों को रुपये वितरण में समस्या हो रही है. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन सिंह ने बताया कि सरकार को सभी वर्ग के विद्यार्थियों को एक बार में ही राशि का आवंटन कर देना चाहिए, ताकि वितरण के दौरान शिक्षकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.
छात्रवृत्ति वितरण में हो रही परेशानी
दाउदनगर (औरंगाबाद). छात्रवृत्ति के रुपये के अनियमित आवंटन से शिक्षक काफी परेशान हैं. शिक्षकों का कहना है कि छात्रवृत्ति के रुपये तो भेज दिये गये है, लेकिन उनमें कई खामियां हैं. इसके कारण विद्यार्थी परेशान हैं. कई विद्यालयों में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के रुपये नहीं आये हैं. इसके अलावा कई विद्यालयों मंे अति पिछड़ी […]
