नवीनगर (औरंगाबाद)प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत प्रखंड के धोबडीहा गांव में बनाये जा रहे सड़क में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता औरंगाबाद को हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है. ग्रामीण विनोद सिंह, दामोदर सिंह, ओम प्रकाश, उप सरपंच योगेंद्र सिंह, बच्चन राम, कामेश्वर राम, जितनी कुंवर, पार्वती देवी, संजय राम, अखिलेश कुमार समेत लगभग 100 ग्रामीण के हस्ताक्षर युक्त दिये गये आवेदन में अनियमितता का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार मनमानी करते हुए मिट्टी, मोरम, मेंटल आदि कामों में बिना गुणवत्ता के कार्य करा रहे है. यहां तक कि अब तक प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगाया जा सका है. जबकि, काम आरंभ होने के पहले प्राक्कलन बोर्ड लगाने का प्रावधान है. ताकि आम लोगों को सड़क निर्माण से संबंधित पूरी जानकारी हो. ग्रामीणों ने बताया कि नवीनगर-कोइरीडीह रोड से धोबडीहा गांव होते हुए सोनवर्षा तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इसमें मिट्टी भराई की खानापूर्ति की गयी है. पुलिया निर्माण में भी काफी अनियमितता बरती गयी है.
सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत
नवीनगर (औरंगाबाद)प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत प्रखंड के धोबडीहा गांव में बनाये जा रहे सड़क में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता औरंगाबाद को हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है. ग्रामीण विनोद सिंह, दामोदर सिंह, ओम प्रकाश, उप सरपंच योगेंद्र सिंह, बच्चन राम, कामेश्वर राम, जितनी कुंवर, पार्वती देवी, संजय राम, अखिलेश कुमार समेत लगभग […]
