(फोटो नंबर-101) परिचय-अलाव तापते लोग

खिरियावां बाजार में जले अलाव मदनपुर (औरंगाबाद)थाना क्षेत्र के खिरियावां बाजार में नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद के सौजन्य से गांधी युवा क्लब खिरियावां के कार्यकर्ताओं द्वारा अलाव की व्यवस्था की गयी. अचानक बारिश व तेज पछुआ हवाओं से मदनपुर में काफी अधिक ठंड बढ़ने से लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है. लेकिन […]

खिरियावां बाजार में जले अलाव मदनपुर (औरंगाबाद)थाना क्षेत्र के खिरियावां बाजार में नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद के सौजन्य से गांधी युवा क्लब खिरियावां के कार्यकर्ताओं द्वारा अलाव की व्यवस्था की गयी. अचानक बारिश व तेज पछुआ हवाओं से मदनपुर में काफी अधिक ठंड बढ़ने से लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है. लेकिन पेट की भूख मिटाने के लिए ठेला, रिक्शाचालक व दैनिक मजदूर ठंड के ठिठुरन के बावजूद घर से निकलने को मजबूर हैं. पूरे मदनपुर प्रखंड में न तो सरकार द्वारा और न ही किसी जनप्रतिनिधियों द्वारा अलाव की व्यवस्था अब तक की गयी थी, लेकिन गांधी युवा क्लब के सदस्य श्रवण कुमार साहू, उदय कुमार शिकारी, राजेश यादव, सियाराम साव सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रमुख चौक चौराहे पर अलाव जला कर ठंड से लोगों को राहत दिलायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >