क्रिकेट टूर्नामेंट का पांच से (दो खबर)

दाउदनगर(अनुमंडल) दाउदनगर प्रखंड के बेलवां पैक्स अध्यक्ष बृजानंद दूबे द्वारा पंचायत के उच्चकुंधी गांव के खेल मैदान पर पांच जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है. यह टूर्नामेंट 15 जनवरी तक चलेगा. जानकारी देते हुए पैक्स कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य क्रिकेट टूर्नामेंट […]

दाउदनगर(अनुमंडल) दाउदनगर प्रखंड के बेलवां पैक्स अध्यक्ष बृजानंद दूबे द्वारा पंचायत के उच्चकुंधी गांव के खेल मैदान पर पांच जनवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है. यह टूर्नामेंट 15 जनवरी तक चलेगा. जानकारी देते हुए पैक्स कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है. क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आजदाउदनगर(अनुमंडल) वेलफेयर लाइब्रेरी व छात्र एकता युवा क्लब लाला अमौना द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को गांव के महात्मा गांधी खेल मैदान पर खेला जायेगा. जानकारी देते हुए आयोजकों में शामिल भाजयुमो के एकता अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि फाइनल मुकाबला देवकुंड व संसा का टीमों के बीच खेला जायेगा. इसका उद्घाटन मनार पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार मेहता करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >