औरंगाबाद (कोर्ट) शिवा फुटबॉल क्लब मायाबिगहा शिवगंज के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को दधपी की टीम ने देवरिया को 3-0 से हराया. फुटबॉल मुकाबला को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे. मैच के पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सरपंच संघ के संरक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से अपने खेल का प्रदर्शन करें. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है. सरपंच संघ के संरक्षक ने फुटबॉल मैच के आयोजकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि खेल से समाज में आपसी भाईचारा उत्पन्न होता है. कई लोग आपस में सामंजस्य कर एक साथ खेलते हैं, जो लोगों की एकता को भी प्रदर्शित करता है. इसी तरह लोगों को खेल से प्रेरणा लेनी चाहिए और सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करें. टूर्नामेंट के संरक्षक पूर्व जिला पर्षद सदस्य डॉ गुप्तेश्वर यादव ने भी खिलाडि़यों व दर्शकों को संबोधित किया. इस मौके पर रोशन कुमार, रामसुंदन यादव, पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, सचिव लाल बहादुर शास्त्री व अन्य उपस्थित थे.
दधपी ने देवरिया को हराया(फोटो नंबर-22)कैप्शन- खेल का शुभारंभ करते अतिथि
औरंगाबाद (कोर्ट) शिवा फुटबॉल क्लब मायाबिगहा शिवगंज के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को दधपी की टीम ने देवरिया को 3-0 से हराया. फुटबॉल मुकाबला को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे. मैच के पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सरपंच संघ के संरक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने किया. इस दौरान मुख्य […]
