(फोटो नंबर-9)कैप्शन- धरना पर बैठे रसोइया

रसोइयों का मानदेय हो पांच हजार 10 सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ ने दिया धरना औरंगाबाद (नगर)भारतीय विद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले मंगलवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर रसोइयों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अजय विद्यार्थी व देखरेख कमलेश कुमार ने की. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि […]

रसोइयों का मानदेय हो पांच हजार 10 सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ ने दिया धरना औरंगाबाद (नगर)भारतीय विद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले मंगलवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर रसोइयों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अजय विद्यार्थी व देखरेख कमलेश कुमार ने की. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों में रसोइया को मध्याह्न भोजन बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है. लेकिन वह भी एक हजार रुपये प्रतिमाह रसोइयों को नहीं दिया जा रहा है. पिछले पांच माह से मानदेय बकाया है. इसके कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है. वक्ताओं ने कहा कि रसोइयों का मानदेय पांच हजार रुपये किया जाये. सामूहिक बीमा व स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाये. भोजन बनाते समय किसी प्रकार का हादसा होने पर इलाज की व्यवस्था हो, यदि इन मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा. धरने को मीना कुंवर, उर्मिला देवी, गीता कुंवर, गायत्री देवी आदि ने संबोधित किया. अंत में मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >