औरंगाबाद (कोर्ट)विस्थापित किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले एनपीजीसी परियोजना के विस्थापित किसानों ने मंगलवार को आम सभा की. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ने की. सभा में समिति के सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि यदि विस्थापित किसानों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुई और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक रूप से आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को लिखित करार के बाद भी किसानों की समस्याओं का निबटारा नहीं हुआ. करार के मुताबिक 20 दिसंबर तक विस्थापित मजदरों को मुआवजा देना था, पर नहीं दिया गया. साथ ही छूटे हुए मजदूरों की सूची 30 नवंबर तक तैयार किया जाना था, वह भी नहीं हुआ. इसके समेत 19 सूत्री मांगों को लेकर जब भी अधिकारियों से मुलाकात की जाती है, तो अधिकारी कोई रुचि नहीं दिखाते. उनकी संवेदनहीनता का ही परिणाम है कि अभी तक विस्थापित किसानों की मांगें पूरी नहीं हुई. यदि 15 जनवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर महासचिव अरविंद कुमार सिंह, गंगा दयाल यादव, कमला पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
समस्याओं का समाधान के लिए आंदोलन करेंगे किसान
औरंगाबाद (कोर्ट)विस्थापित किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले एनपीजीसी परियोजना के विस्थापित किसानों ने मंगलवार को आम सभा की. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ने की. सभा में समिति के सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि यदि विस्थापित किसानों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुई और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो […]
