औरंगाबाद (नगर)कड़ाके की ठंड व शीतलहर के कारण जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आइसीडीएस के निदेशक के निर्देश पर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के मासूम बच्चों को दोपहर 12 से दो बजे तक पढ़ाने का निर्देश दिया गया है. इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले तीन से छह वर्ष के बच्चों को राहत मिलेगी. साथ ही, यह भी निर्देश दिया गया है कि बच्चों को गरम खाना खिलाने के बाद उन्हें घर भेजना सुनिश्चित करेंगे. यह आदेश 26 जनवरी तक लागू रहेगा. मालूम हो कि जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने भी जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को ठंड को देखते हुए तीन जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है.
आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई 12 से दो बजे तक ही
औरंगाबाद (नगर)कड़ाके की ठंड व शीतलहर के कारण जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आइसीडीएस के निदेशक के निर्देश पर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के मासूम बच्चों को दोपहर 12 से दो बजे तक पढ़ाने का निर्देश दिया गया है. इससे आंगनबाड़ी […]
