रजाई के मुकाबले कंबलों की डिमांड बढ़ी

ओबरा (औरंगाबाद). ठंड शुरू होते ही लोग रजाई की खरीदारी पर जोर देेने लगते हैं. लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से रजाई की जगह मुलायम व डिजाइनदार कंबलों ने ले ली है. रूई व सूती कपड़ों की कीमतें बढ़ने का सीधा असर रजाई की खरीदारी पर पड़ रहा है. इस कारण लोगों का रुझान विदेशों से […]

ओबरा (औरंगाबाद). ठंड शुरू होते ही लोग रजाई की खरीदारी पर जोर देेने लगते हैं. लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से रजाई की जगह मुलायम व डिजाइनदार कंबलों ने ले ली है. रूई व सूती कपड़ों की कीमतें बढ़ने का सीधा असर रजाई की खरीदारी पर पड़ रहा है. इस कारण लोगों का रुझान विदेशों से अयातित सुत से बने कंबलों की ओर बढ़ रहा है. एक तो वजन में हल्के व मुलायम कंबल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. इनकी कीमत भी हर किसी के बजट में है. साधारण तौर पर सिंगल बेड कंबल 250 से 450 रुपये में उपलब्ध है. वहीं, डबल बेड का कंबल 550 से एक हजार रुपये तक आसानी से बाजार में मिल जाते हैं. कंबलों की बढ़ती मांग को देख कर कई बड़ी कंपनियों ने भी ब्रांड के साथ कंबलों को बाजार में उतारा है. हालांकि, लोकल कंबलों की तुलना में इनकी कीमत काफी ज्यादा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >