3000 लोगों ने भाजपा की ली सदस्यता

एक लाख सदस्य बनाने के लिए भाजपा नेता ने चलाया सदस्यता अभियान(फोटो नंबर-1)परिचय-सदस्यता काउंटर पर सदस्य बनाते भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह व अन्य.औरंगाबाद कार्यालय. रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक लाख सदस्य बनाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने सदस्यता अभियान शुरू की है. सोमवार व मंगलवार को रफीगंज शहर […]

एक लाख सदस्य बनाने के लिए भाजपा नेता ने चलाया सदस्यता अभियान(फोटो नंबर-1)परिचय-सदस्यता काउंटर पर सदस्य बनाते भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह व अन्य.औरंगाबाद कार्यालय. रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक लाख सदस्य बनाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने सदस्यता अभियान शुरू की है. सोमवार व मंगलवार को रफीगंज शहर के बस स्टैंड, स्टेशन रोड में सदस्यता काउंटर बना कर तीन हजार से भी अधिक लोगों को सदस्य बनाये गये. भाजपा नेता श्री सिंह ने भी बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी. साथ ही रफीगंज बाजार में पैदल यात्रा कर लोगों से भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि देशवासियों में प्रधानमंत्री के प्रति अटूट आस्था व विश्वास है. युवाओं का झुकाव भाजपा की ओर है. इसी उद्देेश्य से एक लाख लोगों को सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >