अंबा (औरंगाबाद). पेंशन की राशि नहीं मिलने के विरोध में दधपा पंचायत के वृद्ध पांच जनवरी से आमरण अनशन करेंगे. इसकी लिखित जानकारी पोखराही व परसा गांव के वृद्धों ने बीडीओ को दी है. आवेदन में बताया है कि डेढ़ वर्ष से वृद्धों को पेंशन की राशि नहीं मिली है. लालदेव सिंह, अलखदेव सिंह, शमशेर महतो व अन्य वृद्धों ने बताया कि कई लाभुकों का पेंशन की राशि फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध निकासी की गयी है. उन्होंने इसके लिए प्रखंड से जिला तक के अधिकारी के पास गुहार लगायी. डीएम के जनता दरबार में जाने के बाद जांच के लिए बीडीओ के पास भेजा गया, पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई. सीनियर सिटीजन को भी आमरण अनशन पर बैठना पड़े यह काफी दुखद है. प्रखंड में पहली बार बुजुर्गों को आमरण अनशन पर बैठने का फैसला लेना पड़ा है.
पांच से अनशन पर बैठेंगे सीनियर सिटीजन
अंबा (औरंगाबाद). पेंशन की राशि नहीं मिलने के विरोध में दधपा पंचायत के वृद्ध पांच जनवरी से आमरण अनशन करेंगे. इसकी लिखित जानकारी पोखराही व परसा गांव के वृद्धों ने बीडीओ को दी है. आवेदन में बताया है कि डेढ़ वर्ष से वृद्धों को पेंशन की राशि नहीं मिली है. लालदेव सिंह, अलखदेव सिंह, शमशेर […]
