आवंटन के अभाव में शिक्षकों का नहीं मिला वेतन

दाउदनगर (औरंगाबाद)स्नातक शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है. शिक्षकों ने बताया कि वेतन भुगतान सर्व शिक्षा अभियान की राशि से होती है. प्राय:उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में स्नातक शिक्षकों के पद नये सृजित किये गये है. इसके कारण ट्रेजरी से भुगतान नहीं हो पाता है. मध्य विद्यालयांे में […]

दाउदनगर (औरंगाबाद)स्नातक शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है. शिक्षकों ने बताया कि वेतन भुगतान सर्व शिक्षा अभियान की राशि से होती है. प्राय:उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में स्नातक शिक्षकों के पद नये सृजित किये गये है. इसके कारण ट्रेजरी से भुगतान नहीं हो पाता है. मध्य विद्यालयांे में पदस्थापित स्नातक शिक्षक को पिछले अक्तूबर से वेतन नहीं मिला है. दाउदनगर प्रखंड के निकासी व व्ययन पदाधिकारी रामलखन सिंह ने बताया कि वेतन भुगतान के लिए सर्व शिक्षा से आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है. वेतन भुगतान के लिए आवंटन मांगी गयी है. जैसे ही आवंटन प्राप्त होगा शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया जायेगा. ओबरा प्रखंड में भी नवंबर से स्नातक शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >