मदनपुर (औरंगाबाद) सलैया थाना के तहत खेल जा रहे पुलिस मित्र क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को पिरवां बनाम पिरथू के बीच खेला गया. टॉस पिरवां की टीम ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 101 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिरथू की टीम 75 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. विजेता व उप विजेता टीम को एएसपी अभियान राजेश कुमार भारती, कोबरा डीएसपी चंदन कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं एएसपी अभियान राजेश कुमार भारती द्वारा सलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आये 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस मौके पर पुलिस अंचल निरीक्षक राजेश वर्णवाल, मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, मुखिया विजय चौधरी, शत्रुधन पासवान, पूर्व मुखिया सत्येंद्र सिंह सहित कई गण्यमान्य उपस्थित थे.
पिरथू को हरा कर पिरवां बना विजेता
मदनपुर (औरंगाबाद) सलैया थाना के तहत खेल जा रहे पुलिस मित्र क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को पिरवां बनाम पिरथू के बीच खेला गया. टॉस पिरवां की टीम ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 101 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिरथू की टीम 75 रन बना कर ऑल […]
